हमारी सवारियाँ, प्रश्न-उत्तर

पाठ -27 ( page-43 )

हमारी सवारियाँ



रेलगाड़ी

(हिन्दी में)

मैं रेल में बैठकर हैदराबाद गई थी। रेल छक-छक की आवाज करती है। इसे इंजन खींचता है। यह ज़मीन पर लोहे की पटरी पर चलती है। रेल सीटी बजाती है। इसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई देती है। इस में सैकड़ों लोग सवार होते हैं।

(in English)

I went to Hyderabad by train. The rail makes a noise. It pulls the engine. It runs on an iron track on the ground. The rail blows the whistle. Its voice is heard far and wide. Hundreds of people ride in it.

(बरआव)

(आं रेलाव गाखोनानै हाईद्राबादाव थांदोंमोन। रेला छक-छक सोदोब होयो। बियो हानि सायाव लहानि लामाजों खारो। रेला फेम्फा दामो। बिनि सोदोबखौ गोजान गोजानसिमबो खोनाहैयो। बेवहाय गोबां जौ-जौ सुबुंफोरा दावबायो।)

 

मोटरकार





(हिन्दी में)

यह हमारी मोटरकार है। यह सड़क पर चलती है। इसके चार पहिए होते हैं। मेरी कार का रंग लाल है। मेरे पिताजी इसे चलाते हैं। हम ने कार में बैठकर हैदराबाद की सैर की।

(in English)

This is our motorcar. It runs on the road. It has four wheels. My car is red in color. My dad runs it. We traveled to Hyderabad sitting in a car.

(बरआव)

(बियो जोंनि मटरगारि। बियो लामाजों खारो। बेहा खबब्रै साखा थायो। आंनि गारिनि गाबा गोजा। आंनि आफाया बेखौ सालायो। जों गारियाव जिरायनानै हाईद्राबाव दावबायदों)

 

बैलगाड़ी



(हिन्दी में)

देखो, यह बैलगाड़ी है। इसे दो बैल खींच रहे हैं। किसान बैलगाड़ी पर बैठा है। वह सामान लादकर शहर जाएगा। इस पर पशुओं का चारा भी लादा जाता है।

(in English)

Look, this is a bullock cart. Two bulls are pulling it. The farmer is sitting on a bullock cart. He will go to the city after loading the goods. Animal feed is also loaded on this.

(बरआव)

( नाय, बियो मोसौ गारि। बेखौ मानै मोसौ बलदा बोगासिनो दं। आबादारिया मोसौ गारियाव जिरायदों। बियो मुवा-बेसाद दैखांनानै नोगोराव थांगोन। बेवहाय जुनारफोरनि जाग्रा आदारबो दैखाना लानाय जायो। )

 

साइकिल



(हिन्दी में)

यह मेरे भाई की साइकिल है। इसके दो पहिए हैं। मेरा भाई इस पर बैठकर स्कूल जाता है। मैं भी बड़ी होकर साइकिल चलाना सीखूँगी।

(in English)

This is my brother's bicycle. It has two wheels. My brother sits on it and goes to school. I will also learn to ride cycling by growing up.

(बरआव)

(बियो आंनि आदानि साइकेल। बेहा खबनै साखा दं। आदाया बेवहाय जिरायनानै फरायसालियाल थाङो। आंबो गिदिर देरनानै साइकेल सालायनो सोलोंगोन।)

शब्द और अर्थ :

रेल-रेलगाड़ी (रेलगाड़ी )

सैर- घूमना-फिरना ( बेरायनाय )

पशु- जानवर ( जुनार )

 

अभ्यास

बताओ :

(क) रेल कैसी आवाज करती है?

उत्तर :- रेल छक-छक आवाज करती है   

(ख) रेल को कौन खींचता है?

उत्तर :- रेल को इंजन खींचता है।

(ग) मोटरकार के कितने पहिए होते हैं?

उत्तर :- मोटरकार के चार पहिए होते हैं

(घ) बैलगाड़ी को कितने बैल खींच रहे हैं?

उत्तर :- बैलगाड़ी को दो बैल खींच रहे हैं

(ङ) साइकिल के कितने पहिए हैं?

उत्तर :- साइकिल के दो पहिए हैं

वाक्य पूरे करो :

(क) रेल ___________ की आवाज़ करती है। (भक भक-छक छक)

(ख) कार के ­­­­­­­­­­­­­­­­­_____________ पहिए होते हैं। (दो-चार)

 (ग) बैलगाड़ी पर ­­­­­­­­­­­­­­­­­_____________ लादा जाता है। (सामान-समान)

 (घ) साइकिल के _____________ पहिए होते हैं। (एक-दो)

उत्तर :-

(क) रेल छक छक की आवाज़ करती है। 

(ख) कार के ­­­­­­­­­­­­­­­­­ चार पहिए होते हैं। 

 (ग) बैलगाड़ी पर सामान लादा जाता है। 

 (घ) साइकिल के दो पहिए होते हैं। 



Post a Comment

please do not enter any spam link in thr comment box.

Previous Post Next Post